Birth Certificate Apply Online: घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आवेदन शुरू
Birth Certificate Apply Online: घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आवेदन शुरू
जन्म प्रमाण पत्र दस्तावेज की मांग आज हर क्षेत्र में की जाती है ऐसे में समय रहते ही सभी को बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र जरूर बनवा लेना चाहिए और यह आजीवन उपयोग में आने वाला दस्तावेज है। पहले जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लंबी प्रक्रिया होती थी और ऑफलाइन तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाना होता था लेकिन अब सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन किसी भी तरीके को अपनाकर जन्म प्रमाण पत्र को बनवा सकते है।
- ऑनलाइन तरीके से जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होती है बल्कि घर बैठे ही जन्म प्रमाण पत्र को बनवाया जा सकता है लेकिन इसके लिए आपके पास स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन जरूर होना चाहिए। देश के अंतर्गत अब तक ऑनलाइन तरीके को अपनाकर अनेक माता-पिता ने अपने बालक बालिकाओं के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनाए हैं अन्य नागरिक भी जानकारी को हासिल करके बना सकते है।
- जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने की वजह से अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है तथा फिर जन्म प्रमाण पत्र को बनाने के लिए बहुत ही ज्यादा चक्कर काटने पड़ते हैं जो नागरिक इन झंझटों में नहीं पडना चाहते हैं उन्हें समय पर ही जन्म प्रमाण पत्र को बनवा लेना चाहिए। जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने से अनेक आवश्यक कार्य रुक सकते हैं। बच्चे के जन्म के बाद में सबसे पहले जन्म प्रमाण पत्र की मांग आंगनवाड़ी में की जाती है।
- इसके बाद में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक खाता खुलवाते समय लगभग सभी जगह जन्म प्रमाण पत्र की मांग की जाती है। ऐसे में समझा जा सकता है कि आखिर में जन्म प्रमाण पत्र अभी के समय में कितना महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है और इसे क्यों बनवाना चाहिए।
ऑनलाइन तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के तरीके
- ऑनलाइन तरीके से ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है इसके अलावा यदि नागरिक को किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो ऐसी स्थिति में नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर वहां से भी ऑनलाइन तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता हैं। दोनों ही तरीके आसान है और दोनों ही तरीकों को अपनाकर वर्तमान समय में जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जाता है। ऐसे में आप किसी भी तरीके को अपना सकता है।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
- माता-पिता का आधार कार्ड
- अस्पताल डिस्चार्ज से संबंधित पर्ची
- बच्चे के नाम की पर्ची
- मोबाइल नंबर
- जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग
- जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग दस्तावेजों को बनवाने के अलावा शिक्षा को हासिल करने के बाद में सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करते समय भी किया जा सकेगा इसके अलावा जहां पर भी आयु का प्रमाण देना होगा या फिर जन्म से जुड़ी तारीख बतानी होगी वहां पर आसानी से जन्म प्रमाण पत्र को उपयोग में लिया जा सकेगा। वही दस्तावेज की जानकारी ऊपर बताई दी गई है कि आखिर में किन-किन दस्तावेजों को बनाते समय इसकी आवश्यकता पड़ेगी।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का समय
- 21 दिन के भीतर जन्म प्रमाण पत्र को बनाने का काम करना होता है। ऐसे में जब भी नवजात शिशु का जन्म होता है उसके 21 दिन के भीतर कभी भी जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करके जन्म प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है। वहीं अगर ऑफलाइन भी आवेदन किया जाता है तो 21 दिन के भीतर सरकारी या प्राइवेट जिस भी प्रकार के अस्पताल में बच्चे का जन्म होता है वहां पर दस्तावेजो को जमा करना होता है जिसके बाद में वहां से भी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर दे दिया जाता है।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में सबसे पहले बर्थ एंड डेथ रजिस्ट्रेशन की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करें |
- अब जनरल पब्लिक साइन अप वाला ऑप्शन नजर आएगा तो इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब जरूरी जानकारी पूछी जाएगी तो जानकारी को दर्ज करके जानकारी का चयन कर लेना है।
- इसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करने के लिए कहा जाएगा तो इसे दर्ज करके रजिस्टर वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आवेदन फार्म में जानकारियो को दर्ज करके मांगे गए सभी दस्तावेज को अपलोड कर देना है।
- अब मांगे जाने वाले आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना है।
- इतना करने के बाद रसीद प्राप्त होगी जिसका प्रिंटआउट निकलवा लेना है।
- अब कुछ दिन आपको इंतजार करना होगा फिर आसानी से आप जन्म प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे